प्रधानमंत्रीजी के सुरक्षा में खामी पंजाब सरकार को बड़ी ज़िम्मेदारी और सतर्कता से ड्यूटी निभाना चाहिए था!
398 Views
![]()
प्रधानमंत्रीजी के सुरक्षा में खामी
पंजाब सरकार को बड़ी ज़िम्मेदारी और सतर्कता से ड्यूटी निभाना चाहिए था!
भारतीय प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र मोदी जी, आज पंजाब के फ़िरोज़पुर में 42,750 करोड़ रुपये की सरकारी परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए आ रहे थे। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर से यात्रा करने के बजाय उन्होनें सड़क मार्ग से जाने का फैसला किया था। लोकप्रिय एवं महत्वपूर्ण हस्तियों के लिए अक्सर अपनी यात्रा योजनाओं में इस तरह के बदलाव करना असामान्य नहीं है।
जैसे ही प्रधानमंत्री जी ने बठिंडा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर की जगह सड़क से यात्रा करने का फैसला किया, राज्य सरकार को पूरे रूट और रास्ते को अपने पूरे नियंत्रण में लाना चाहिए था। लेकिन, यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अपने मंज़िल तक पहुंचने से पहले प्रदर्शनकारियों को हुसैनीवाला क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण पुल को पार करके विरोध करने की अनुमति कैसे दी गई? राज्य सरकार को प्रदर्शनकारियों को पहले से दी गयी विरोध करने की इजाज़त को रद्द कर देना चाहिए था। और जैसे ही यह पता चला कि प्रधानमंत्री की यात्रा एक रोड ट्रिप थी, वैसे ही प्रदर्शनकारियों को पूरी तरह से नियंत्रण में रखना चाहिए था उनके दौरे की समाप्ति तक, भले ही प्रदर्शनकारियों को पहले से ही अनुमति दी गई हो।
लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ठीक से क्यों नहीं संभाला। इससे साफ ज़ाहिर है कि राज्य सरकार ने पूरी मंशा से काम किया है। एक लोकतांत्रिक देश के लिए यह उचित नहीं है कि एक भारतीय प्रधानमंत्री को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़े और दिल्ली लौटना पड़े।
आज हुई इन घटनाओं की पूरी ज़िम्मेदारी पंजाब के चन्नी सरकार को लेनी चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्रालय को इसकी पूरी जांच करनी चाहिए और प्रधानमंत्री जी को उनकी सुरक्षा में कमज़ोरियों और लापरवाहियों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कारवाई करनी चाहिए।
– डॉ. के. कृष्णसामी, MD
संस्थापक एवं अध्यक्ष
पुदिय तमिलगम पार्टी
05.01.2022






