“पीएम मोदीजी की सुरक्षा चूक के अंतर्निहित मकसद को जानने के लिए एक आधिकारिक जांच की आवश्यकता है!”

செய்திகள்
s2 333 Views
  • Dr Krishnasamy

    PM Modiji’s security lapse!

  • Dr Krishnasamy
Published: 08 Jan 2022

Loading

Excerpts from the press meet held in Chennai on 7th January, 2022 by Puthiya Tamilagam Party’s president Dr. K. Krishnasamy

पुदिय तमिलगम पार्टी के अध्यक्ष डॉ. के. कृष्णसामी द्वारा 7 जनवरी, 2022 को चेन्नई में आयोजित पत्रकार सम्मेलन के अंश

पीएम मोदीजी की सुरक्षा चूक के अंतर्निहित मकसद को जानने के लिए एक आधिकारिक जांच की आवश्यकता है!”

प्रधानमंत्री जी श्री. मोदीजी की सनसनीख़ेज़ सुरक्षा चूक ने कांग्रेस पार्टी के श्री चन्नीजी के पंजाब सरकार के रूप में दुनिया भर में ध्यान आकर्षित किया। फ़िरोज़पुर में एक फ्लाईओवर पर मोदीजी के काफिले को बाधित करने और रोकने में श्री. चरणजीत सिंह चन्नी जी के छवि पर बड़ा धब्बा है। प्रदर्शनकारियों को इतने कम समय में हुसैनीवाला क्षेत्र के पास इकट्ठा होने के लिए मोदीजी के सड़क रूट और मार्ग के बारे में कैसे पता चला? यह उनके जान को खतरा पहुंचाने और एक सेवारत प्रधान मंत्री को शर्मिंदा करने की साजिश है। वे केंद्र सरकार द्वारा  Rs. 42,750 करोड़ के विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करने और उन्हें पंजाब की जनता को समर्पित करने रहे थे।

यह बहुत डरावना है उनका काफिला पाकिस्तान की सीमा से सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर एक अनिश्चित क्षेत्र में फंस गया था। मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने में इस कुप्रबंधन पर कांग्रेस पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी द्वारा पूछताछ अभी भी क्यों बाकी है? जब देश के प्रधानमंत्री या किसी और राज्य के CM रास्ते से गुज़र रहे हों तो आपको उनके सुरक्षा और संरक्षण में राजनीति नहीं लानी चाहिए। यह हमारे देश में विपक्ष के राजनीतिक आचरण की एक और बुरी मिसाल कायम करता है।

डॉ. के. कृष्णसामी, MD

संस्थापक एवं अध्यक्ष

पुदिय तमिलगम पार्टी

07.01.2022